Date: 28/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेलौटी पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
6/27/2026 4:22:02 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के बेलौटी गांव में शनिवार को कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मिलने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं हरियाणा के बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स पहुंचे। उनके साथ बक्सर के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शोकाकुल माता-पिता को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र एवं बिहार सरकार पर भी निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस इस मामले में न्याय की लड़ाई लड़ेगी। वहीं हरियाणा के विधायक कुलदीप वत्स ने परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा कहा कि न्यायिक लड़ाई में होने वाले आवश्यक खर्च के लिए भी वह सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए ताकि जांच पूरी तरह पारदर्शी हो सके। साथ ही उन्होंने जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिसकर्मियों को जिले से बाहर भेजने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा पुलिस अधिकारियों की ओर से धमकी दिए जाने की बात भी उनके संज्ञान में लाई गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कुलदीप वत्स ने कहा कि वह इस पूरे मामले से संबंधित तथ्यों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समक्ष रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि जुलाई माह में प्रस्तावित बिहार दौरे के दौरान राहुल गांधी भी भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। इस अवसर पर युवा प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, डॉ. भानु प्रताप सिंह, राजेश तिवारी 'टपू', राकेश त्रिपाठी, अरुण ओझा, साकेत तिवारी, गोलू तिवारी सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र मिश्रा ने दी।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कैंसर पीड़ित की गुहार पर पसीजा सम्राट चौधरी का दिल, मुफ्त इलाज का दिया भरोसा
#
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने जताया संदेह
#
बिहार में पंचायत विकास दिवस की शुरुआत, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े वादे
#
एसपी का थाना में औचक निरीक्षण, महिला बैरक का लिया जायजा; शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
#
के.के. सिंह जयंती पर हुआ रक्तदान महायज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य हुए शामिल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
'EC का फैसला पूरी तरह वैध', काउंटिंग में सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति पर TMC की याचिका खारिज
#
चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस
#
पांच शातिर साइबर अपकरधी गिरफ्तार,सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले हैं एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बड़े पर्दे पर लौटेगा मिर्जापुर का खौफ! फिल्म में फिर छिड़ेगी गद्दी की जंग
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन