Date: 28/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लंदन में धनबाद के डॉ. यू.के. ओझा को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, शहर लौटने पर विभिन्न संस्थानों ने किया अभिनंदन
6/27/2026 4:22:02 PM IST
85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के वरिष्ठ चिकित्सक एवं शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के पूर्व मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. यू.के. ओझा को लंदन स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर धनबाद में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न सामाजिक एवं निजी संस्थानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चुनिंदा चिकित्सकों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भारत से केवल पांच चिकित्सकों का चयन किया गया, जिनमें झारखंड से डॉ. यू.के. ओझा एकमात्र चिकित्सक हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे धनबाद और झारखंड के लिए गौरव का विषय है। डॉ. ओझा ने अपने लंबे चिकित्सकीय जीवन में हजारों मरीजों का उपचार किया है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं दीं। विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान उनका समर्पण, मार्गदर्शन और चिकित्सा सेवा लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. ओझा की यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ आने वाले समय में धनबाद सहित पूरे क्षेत्र के मरीजों को मिलता रहेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कैंसर पीड़ित की गुहार पर पसीजा सम्राट चौधरी का दिल, मुफ्त इलाज का दिया भरोसा
#
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने जताया संदेह
#
बिहार में पंचायत विकास दिवस की शुरुआत, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े वादे
#
एसपी का थाना में औचक निरीक्षण, महिला बैरक का लिया जायजा; शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
#
के.के. सिंह जयंती पर हुआ रक्तदान महायज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य हुए शामिल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
'EC का फैसला पूरी तरह वैध', काउंटिंग में सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति पर TMC की याचिका खारिज
#
चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस
#
पांच शातिर साइबर अपकरधी गिरफ्तार,सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले हैं एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बड़े पर्दे पर लौटेगा मिर्जापुर का खौफ! फिल्म में फिर छिड़ेगी गद्दी की जंग
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन