Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भरत तिवारी के घर पहुंचे नए SDPO पंकज मिश्रा, परिजनों और ग्रामीणों से की बातचीत

6/28/2026 11:59:15 AM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के मामले में देर रात एक नया घटनाक्रम सामने आया। जगदीशपुर के नवनियुक्त एसडीपीओ पंकज मिश्रा भरत तिवारी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों से भी अलग-अलग बिंदुओं पर बातचीत की। जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ श्री  मिश्रा करीब एक घंटे तक गांव में रहे। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से घटना और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। बातचीत पूरी करने के बाद वे वापस जगदीशपुर लौट गए। हालांकि, एसडीपीओ की इस अचानक हुई यात्रा को लेकर गांव और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। भरत तिवारी की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में नए एसडीपीओ का गांव पहुंचकर लोगों सेबातचीत करना इस पूरे प्रकरण में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई और आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट