Date: 09/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
 

9/8/2026 7:33:48 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara: बाघमारा के श्री राणी सती दादी मंदिर में 51वें भादों अमावस्या महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय महोत्सव को लेकर दादी जी सेवा समिति ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। समिति के महेश सराफ ने बताया कि गुरुवार को संगीतमय मंगलपाठ के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी, जिसमें 101 सुहागिन महिलाएं शामिल होंगी। पाठ वाचिका संगीता सिंघानिया भजनों के जरिए दादी जी का यशोगान करेंगी। गुरुवार शाम ज्योत पूजन और रात्रि जागरण का आयोजन होगा। वहीं शुक्रवार को भजन गायक रोहित गुलाटी की भजन प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर दादी मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट