Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
9/8/2026 12:57:52 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
दामोदर वैली वास्तुहारा मजदूर संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को तालबेड़िया गांव स्थित अस्थायी कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष रोबिन मिर्धी ने की। बैठक में डीवीसी विस्थापितों के हित में संचालित होने वाली सीएसआर योजना का लाभ अब तक नहीं मिलने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। जिला अध्यक्ष रोबिन मिर्धी ने कहा कि डीवीसी की सीएसआर योजना का उद्घाटन 30 अगस्त 2025 को केलाही गांव में सिदो-कान्हू की प्रतिमा के समक्ष पूर्व सांसद फुरकान अंसारी एवं डीवीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था। उद्घाटन के बाद एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन विस्थापित क्षेत्रों में सीएसआर योजना के तहत किसी प्रकार का कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में योजना का संचालन पंचायत स्तर पर मुखिया के माध्यम से किए जाने की बात कही गई थी। समिति की पहल पर डीवीसी अधिकारियों एवं मुखियाओं के साथ बैठक भी कराई गई, बावजूद इसके विस्थापित परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बैठक में समिति के सदस्यों ने मांग की कि सीएसआर योजना को अविलंब गति देकर विस्थापित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शुरू किए जाएं। समिति ने मुखियाओं से योजना को लेकर तत्काल पहल करने तथा किसी भी बिचौलिये या दलाल के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की। समिति ने यह भी कहा कि जामताड़ा के डीवीसी विस्थापित क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने की बात सामने आ रही है। यदि यह प्रस्ताव सही है तो विस्थापित परिवारों को इसमें शत-प्रतिशत रोजगार देने की गारंटी सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपाध्यक्ष दिनबंधु पंडित, गोपाल पंडित, प्रमोद पंडित, लखीराम कोल, उमा पंडित, दिनेश हांसदा, कमल पंडित समेत कई विस्थापित मौजूद थे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
#
भोजपुर में बाढ़ के बीच SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खास महाल जमीन होगी फ्री-होल्ड, सरकार के फैसले से से लाखो परिवारों को राहत
#
धनबाद में अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, तेजाब कांड समेत कई मामलों में जांच के निर्देश
#
इस्कॉन मंदिर से निकला भव्य श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
#
तेजाप कांड पर गरमाई सियासत, राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप