Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों के साथ पुलिस भी दोषी : भानु प्रताप शाही
6/30/2026 11:48:50 AM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। शाही ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराधियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। भानु प्रताप शाही ने कहा कि जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमांशु और प्रत्युश पर हमला उस समय हुआ, जब पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। उनके अनुसार, पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु पर हमला किया गया, लेकिन पुलिस उसे बचाने में नाकाम रही। शाही ने मांग की कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की लापरवाही के कारण एक युवक की जान गई है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। भाजपा नेता ने दावा किया कि पिछले तीन से चार महीनों में जमशेदपुर में चापड़बाजी और आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध नियंत्रण की बजाय वाहन जांच अभियान में अधिक व्यस्त रहती है। ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, जबकि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शाही ने पुलिस प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुधारने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भीषण सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
इलाज की उम्मीद में निकले पिता-पुत्र, सड़क हादसे में दोनों की मौत
#
गेहूं काटने के विवाद में हुई हत्या, 6 साल बाद आया फैसला, सभी दोषियों को उम्रकैद
#
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों से घंटों हुई पूछताछ
#
रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूर की दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता और सुरक्षा की बढ़ी मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन ,कहा .....
#
डेबिट कार्ड बदल कर ठगों ने जमकर की खरीदारी, एक लाख चौदह हजार का लगाया चुना,