Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध 

4/23/2026 1:17:20 PM IST

209
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मैड्रिड: दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अलकराज का दाहिनी कलाई में चोट के कारण वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है। अलकराज ने सोमवार को कहा कि अगले कुछ दिनों में उन्हें कुछ चिकित्सा परीक्षण कराने हैं जिसके बाद यह पता चल पाएगा कि वह एक महीने बाद होने वाले इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं। फ्रेंच ओपन 18 मई से सात जून तक खेला जाएगा।इस स्पेनिश स्टार से जब पूछा गया कि क्या वह फ्रेंच ओपन में खेलेंगे, उन्होंने कहा, देखते हैं। अगला मेडिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। अलकराज ने मैड्रिड में लारियस पुरस्कार समारोह में भाग लिया और उनकी दाहिनी कलाई में पट्टी बंधी हुई थी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क