Date: 02/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ऑपरेशन मुस्कान: 88 लोगों को लौटाएं उनके खोए मोबाइल, चेहरे पर लौटी खुशियां

7/1/2026 12:06:53 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' ने 88 लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बरामद किए गए 88 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों द्वारा लगातार चलाए गए अभियान के तहत कुल 88 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 12 हजार रुपये है। बरामद सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। एसपी ने कहा कि आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को खोजा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें, ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन मुस्कान' का उद्देश्य लोगों को उनका खोया सामान वापस दिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। इस अभियान को आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने भी लोगों के बीच मोबाइल वितरित किए और कहा कि ऐसी पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करती है।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट