Date: 01/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
BIG BREAKING: हिमांशु हत्या मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने का बड़ा एक्शन,एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी को तत्काल पद से हटाया
7/1/2026 12:43:52 AM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर करणी सेना नेता हिमांशु कुमार सिंह की हत्या के बाद उपजे भारी जनाक्रोश और कानून- व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय और सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) निधि विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण हटाया गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी (ADG) को क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं डीआईजी जमशेदपुर में रहकर पूरे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नही दी जाएगी।
गौरतलब है कि डीडी बार हत्याकांड के बाद जमशेदपुर मे भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। बिष्टुपुर में कई घंटों तक सड़क जाम रहा, पुलिस वाहनों पर पथराव हुआ और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री का यह फैसला उसी घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वीकेएसयू ने जारी की स्नातक प्रथम मेरिट सूची, 2 जुलाई तक होगा नामांकन
#
ग्राम रक्षा दल की भव्य तिरंगा यात्रा, मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
#
गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
18वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार को श्रद्धांजलि, परिजनों ने जताई प्रशासन की उपेक्षा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध हुई की मौत,अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
जहानाबाद कांड पर पप्पू यादव का तीखा रुख, पीड़ित परिवार से मिल कर बोले दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...