Date: 20/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे 

7/3/2026 2:47:00 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : साइबर अपराध पुलिस की साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर छापेमारी की गई, जिसमें तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी अमित रविदास ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुवे बताया कि एस पी जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ के राजकुमार मंडल, पिता मनोज मंडल और लकरटंगा स्थित सोनु कुमार मंडल, पिता अर्जुन मंडल के घर में साईबर अपराध की जा रही है, जिसके बाद एस पी ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे पुलिस टीम गठित कर दोनों के घरों में छापेमारी की गई, जिसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सात मोबाइल और छः फर्जी सिमकार्ड बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा आर टी ओ चालान और जिओ सिम बंद होने के नाम पर ठावी करता था।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट