Date: 04/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

7/4/2026 3:49:58 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित स्वर्गीय हिमांशु सिंह के आवास पर शनिवार को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे। उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, भाजपा नेता भानु प्रताप शाही सहित कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने स्वर्गीय हिमांशु सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। नेताओं ने कहा कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और निर्दोष लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। भाजपा ने सरकार से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने, दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सख्त सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट