Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद-बोकारो सड़क खोलने की मांग पर विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का मिला समर्थन....
5/9/2026 9:06:11 PM IST
91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad :- धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। बंद सड़क पर चल रहे इस आंदोलन को स्थानीय लोगों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न चेंबर ऑफ कॉमर्स का व्यापक समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर जुटे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। केंदुआडीह स्थित बंद धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में शुरू हुए इस अनशन में केंदुआ, लोयाबाद, पुटकी, तेतुलमारी समेत आसपास के इलाकों के लोग भी शामिल हुए। समर्थकों की भारी भीड़ के कारण आंदोलन ने जनआंदोलन का रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा हाई लेवल बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद विधायक ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया था। लेकिन बैठक नहीं होने और प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किए जाने पर विधायक ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया। धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सड़क बंद होने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग धनबाद, बोकारो, रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन है, लेकिन करीब एक महीने से सड़क बंद रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने प्रशासन और राज्य सरकार पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में माडा द्वारा भू-धंसान क्षेत्र के पास खुदाई की गई, लेकिन वहां किसी बड़े खतरे जैसी स्थिति नहीं दिखी। ऐसे में सड़क बंद रखने के पीछे साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। राज सिन्हा ने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुए वे 24 घंटे तक बिना अन्न ग्रहण किए अनशन पर बैठे रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया है ।इधर धरना स्थल पर मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द सड़क खोलने की मांग की। उनका कहना है कि मार्ग बंद रहने से व्यापार, यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध