Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शराब दुकान कर्मी के साथ शराबियों ने की मारपीट, BJP नेताओ पर लगा आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात 

5/25/2026 6:41:27 PM IST

124
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih: गिरिडीह के एक शराब दुकान में घुसकर अपराधियों की गुंडई देखि गई, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इस घटना में एक शराब दुकान कर्मी के साथ जमकर मारपीट की गई जिससे वह गई घंटों बेहोस रहा। बताया गया कि जिला परिषद के सामने मकतपुर रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत एक कर्मी को कुछ लोगों ने रविवार की रात करीब 10:30 मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल बरमसिया निवासी विक्की सिंह है। इस संबंध में दुकान पर मैनेजर प्रेमचंद रजक ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के ऊपर कारवाई की मांग की है। बताया कि मुझे फोन पर विक्रेता पवन सिंह के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रात करीब 10:30 बजे आपराधिक तत्व के लोग दुकान के अंदर घुसकर गाली गलौज करने लगा इस क्रम में एक स्टाफ जिसका नाम विक्की सिंह के साथ मारपीट घटना को भी अंजाम दिया है। बताया गया कि बेहोशी की हालत में विक्की को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी दी गई कि रात्रि में घटित घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड है। जिसे पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इधर मारपीट का आरोप भाजपा नेता मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनु, मंगल सिंह, मिथुन राम समेत 10 अज्ञात लोगों पर लगा है ।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गिरिडीह से नरेश की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता