Date: 04/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर, घर हुआ बुरी तरह ध्वस्त
7/3/2026 6:40:08 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger:मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बालू लदा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे पेड़ और बाउंड्री तोड़ते हुए सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे में पूरा घर बुरी तरह ध्वस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई नहीं सो रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दरअसल मामला मुंगेर जिला के बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग स्थित बेहरा गालिमपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह तेज रफ्तार से आ रहा बालू लदा हाइवा अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद हाइवा पहले सड़क किनारे लगे आम के पेड़ और निर्माण कार्य के लिए रखी ईंटों को तोड़ता हुआ जवाहर सिंह के घर में जा घुसा। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए। शुरुआत में लोगों को लगा कि कहीं बम विस्फोट हुआ है, लेकिन जब लोग बाहर निकले तो देखा कि एक विशाल हाइवा घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर घुसा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि घर की दीवारें और आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। घटना के समय घर के अंदर कोई नहीं था। गृहस्वामी ने बताया कि घर के बाहर चौकी लगी रहती है, जहां अक्सर लोग सोते हैं, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि गुरुवार रात वहां कोई नहीं सोया था। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे के बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं पर पत्रकारों से सीधा संवाद
#
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं पर पत्रकारों से सीधा संवाद
#
मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, छत से कूदने का आरोप
#
रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में, अगस्त अंत तक उद्घाटन की तैयारी
#
सबिली मस्जिद में नई कमेटी को लेकर बवाल तेज़, सदस्य पर हुआ हमला, एक घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
शेयर बाजार की क्या हो सकती है दिशा, विदेशी निवेश और तेल कीमतें तय करेंगी रुझान
#
19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिहार-यूपी में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
#
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का तारापुर दौरा, भावुक होकर कहा...
#
चीन का टुटा घमंड,भारत से चाहता है मजबूत आर्थिक संबंध