Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रशासन के सख्त कानून व्यवस्था के बावजूद जमशेदपुर में नहीं रुक रहा है अपराध,चापड़ दिखा  छिनताई करने की हुई कोशिश 

7/6/2026 12:25:36 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में देर रात चापड़ के बल पर छिनताई की कोशिश की गई । जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने बारधी निवासी संजय कुमार को रोककर चापड़ दिखाते हुए उससे लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि पीड़ित ने सूझबूझ और हिम्मत कर के आस पास के लोगों को बुला लिया लोगो की भीड़ को आते देख दोनों अपराधी मौके से गाड़ी ओर चपड छोड़ कर फरार हो गए और मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की  है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
# पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
# अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
# चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
# इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने आरोपी को मोतिहारी से दबोचा...