Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
9/16/2026 2:38:01 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: मीडिया से बातचीत में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने पुलिस की कार्रवाई और उपलब्धियों की जानकारी दी। जमशेदपुर पुलिस की मासिक बैठक में जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि पिछले दो महीनों में पुलिस को मिली शिकायतों में करीब 99 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। वहीं घरेलू हिंसा से जुड़े 661 मामलों में 558 मामलों का निष्पादन किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं अवैध हथियार से जुड़े मामलों में पुलिस ने 15 हथियार जब्त किए हैं और 41 आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शहर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है। पहले से लगे कैमरों के अलावा शहर में 300 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे संवेदनशील इलाकों और प्रमुख स्थानों की निगरानी और बेहतर हो सकेगी।
वहीं आने वाले त्योहारों को देखते हुए भी पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। पुलिस का फोकस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ शहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा। बैठक में जिले के एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी डीएसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने
आरोपी को
मोतिहारी से दबोचा...
#
अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
मुहर्रम को लेकरसिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा माहौल
#
छात्रों की में लगी है केंद्र सरकार : स्वेता सिंहआवाज दबाने
#
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप