Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
9/16/2026 11:50:21 AM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Khunti
: आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर खूंटी जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को पुलिस कार्यालय में क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस सभा का आयोजन किया गया, इसमें करमा पूजा, गणेश पूजा विसर्जन और दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई,एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पर्व-त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिय। बैठक में पुलिस बल की आवश्यकता, एहतियाती कदम और जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग के बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिय। 130 प्रतिशत मामलों का हुआ निष्पादन क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों के निष्पादन की भी समीक्षा की गयी. एसपी ने बताया कि पिछले माह की तुलना में इस बार करीब 130 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया गया है. उन्होंने इसे थाना प्रभारियों और अनुसंधान पदाधिकारियों की अच्छी प्रगति बताया. लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के साथ वारंट और समन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया,बेहतर अनुसंधान करनेवाले पुलिसकर्मियों को मिले लैपटॉप पुलिस मुख्यालय से उपलब्ध कराये गये लैपटॉप बेहतर कार्य करनेवाले अनुसंधान पदाधिकारियों को दिये गये. एसपी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में बेहतर अनुसंधान और कार्य करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराया गया है. इससे अनुसंधान कार्य को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी. एसपी ने पुअनि मंटू कुमार, आदित्य कुमार और विकास कुमार को लैपटॉप प्रदान किया.
एनडीपीएस के खिलाफ बनेगी विशेष रणनीति:
बैठक में एनडीपीएस से जुड़े मामलों को लेकर भी विशेष चर्चा हुई. एसपी ने कहा कि खूंटी में एनडीपीएस के खिलाफ पुलिस विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करेगी. आगामी माह से अभियान को और तेज किया जायेगा. इसके लिए प्री-कल्टीवेशन स्तर पर ही कार्रवाई की रणनीति तैयार की गयी है. पुलिस का फोकस मादक पदार्थों की खेती शुरू होने से पहले ही उसे रोकने पर रहेगा. एसपी ने कहा कि जल्द ही इस रणनीति को धरातल पर लागू कर प्रभावी कार्रवाई की जायेग। बैठक में लंबे समय से लंबित मामलों के निष्पादन, वारंट और समन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा न्यायालय से संबंधित मामलों में स्पीडी ट्रायल को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कन्विक्शन रेट बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस के इन प्रयासों से जिले में अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों को और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
खूंटी से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने
आरोपी को
मोतिहारी से दबोचा...
#
अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ......
#
दोस्तों के साथ झील घूमने निकला आशिफ
रहसमय तरीके से लापता,
पुलिस तलाश में जुटी
......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर खराब की जा रही मेरी छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में एसडीएम ने पकड़ी कमी ,तीन संस्थानों को दिया नोटिस