Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
7/6/2026 1:43:41 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पति समेत अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर इंद्र टोला गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता रूपम कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता भुजल यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दो माह पूर्व ही रूपम की शादी मनखुश यादव के साथ हुई थी। शादी में पांच लाख रुपये नकद, सोना और चांदी के जेवर भी दिए गए थे। बावजूद इसके ससुराल पक्ष लगातार एक लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। परिजनों के अनुसार दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रूपम की गला दबाकर हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। इधर मामले को लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लिया है, जबकि पति समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दहेज हत्या के इस मामले ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित
#
दो बिल्डिंगों के बीच फंसा संदिग्ध, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा
#
बोधगया में धूमधाम से मना परम पावन दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव, विश्व शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश
#
वर्ष 2026 के शारदीय दुर्गापूजा आयोजित करने को लेकर नई कार्यकारिणी समिति का हुआ पुनर्गठन
#
पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने किया आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बहरागोड़ा में मिला तीसरा बम, भारतीय सेना के जवान करेंगे निष्क्रिय
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल
#
घर का हिस्सा मांगने पर भाइ ने की भाई और उसकी पत्नी की पिटाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक