Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
5/10/2026 6:35:03 PM IST
93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन संघ, गया सदर प्रखंड का चौथा संविधान सम्मेलन एवं त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत आज नामांकन कराया गया तथा पूर्व पदाधिकारियों को निरस्त करते हुए नए संगठन का गठन किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से मंजू कुमारी को गया सदर प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जबकि मधु कुमारी को प्रखंड मंत्री एवं सुमन कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष अनीता झा ने कहा कि महिलाओं की मजबूती संगठन के विस्तार से ही संभव है। जब तक संगठन गांव-गांव तक मजबूत नहीं होगा, तब तक महिलाओं पर शोषण और उत्पीड़न जारी रहेगा। इसी उद्देश्य से संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद कुमार ने बताया कि बिहार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ में प्रत्येक तीन वर्ष पर चुनाव कराया जाता है। प्रखंड स्तर पर चुनाव संपन्न होने के बाद जिला एवं फिर राज्य स्तरीय चुनाव आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गया सदर शाखा का यह पहला चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफल तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय सेविका-सहायिकाओं का चयन किया गया। सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के विरोध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन के नेताओं ने कहा कि सेविका-सहायिकाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध