Date: 27/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल
5/27/2026 11:55:19 AM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
:भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र में कल देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पवना फ्यूल पंप के समीप हुई है। जहां पेट्रोल लेकर निकल रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार टेलर ने रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही सीएसपी संचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी राकेश कुमार राय पिता कमलेश कुमार राय के रूप में हुई है। राकेश पवना में ही अपना सीएसपी चलाते थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, मृतक के भाई ने घटना के बाद स्थानीय विधायक सहित जिले के पुलिस अधीक्षक को कई बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि "इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, आम लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है।" घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं टेलर चालक फरार बताया जा रहा है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पनीर कारोबारी अजय दास को स्थानीय युवको ने जमकर की धुनाई ,पुलिस जाँच में जुटी
#
आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है
#
बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह है सतर्क
#
हैवानियत की हदें पार, पडोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर निगम की दूसरी बैठक में जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था हुआ पर बड़ा फैसला,बोले मेयर संजीव सिंह ...
#
फ्री दंत चिकित्सा शिविर लगाया ,गरीब लोगो को थोड़ी मदद
#
टीएसआई महिला कॉलेज आरा में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ सम्पन्न ,डॉ. शीला कुमारी चुनी गई निर्विरोध
#
हिन्दू नववर्ष की शोभा यात्रा की तैयारी में जुटा हिंदूवादी संगठन,हिंदू उत्सव समिति ने किया ध्वज पूजन
#
एक परियोजना, कई रास्ते और तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट: लोदना क्षेत्र में कोयला तस्करी का बड़ा खेल