Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जालान फैक्ट्री हादसे में घायल कर्मी की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग पर गेट जाम
7/6/2026 1:43:41 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के भूली स्थित जालान फैक्ट्री में 29 जून को मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय अकरम खान की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर लोगों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट को जाम कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान गुस्साए लोगो ने कुछ देर के लिए भूली-खरकबाद सड़क को भी जाम कर दिया। स्थिति को देखते हुए भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि अकरम खान परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर लोगों ने उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की। मामले को लेकर वार्ड-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी, कांग्रेस नेता नौशाद आलम, खुर्शीद आलम समेत कई गणमान्य लोग भूली ओपी पहुंचे, जहां ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर और फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बैठक हुई। वार्ता के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये नकद राशि देने पर सहमति जताई। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई। बताया जाता है कि अकरम खान पिछले करीब 20 वर्षों से जालान फैक्ट्री में कार्यरत थे। 29 जून को मशीन की बेल्ट के पास काम करने के दौरान किसी ने मशीन का स्विच ऑन कर दिया, जिससे वह बेल्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। अब इस हादसे के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
#
2.91 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े 47 सिम कार्ड बरामद, गया पुलिस ने पीओएस एजेंट को दबोचा
#
हथियारों के साथ युवक का कथित VIDEO वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित
#
दो बिल्डिंगों के बीच फंसा संदिग्ध, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घर का हिस्सा मांगने पर भाइ ने की भाई और उसकी पत्नी की पिटाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत बना केरूवाडूंगरी