Date: 07/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मोबाइल छिनने का विरोध पड़ा भारी फेरीवाले को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश...
10/7/2026 6:23:53 PM IST
38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui :
जमुई एक के बाद एक आपराधिक घटना को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस और कानून का थोड़ा भी खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है। रात के अंधेरे तो दूर अब दिन के उजाले में भी अपराधी आसानी से घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिससे सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़ी हो रही है। इसी प्रकार गांव- गांव घूम- घूम कर प्लास्टिक का सामान बेचने यानि फेरी करने के दौरान युवक को बुधवार की दोपहर टाउन थाना क्षेत्र के कुन्दरी गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया और मोबाइल की छिनतई में असफल होने पर उंसके पीठ में गोली मारकर फरार हो गया। जिससे फेरी करने वाला युवक बेहोशी अवस्था में गिर गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ई- रिक्शा पर उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक्सरे जांच से गोली पीठ में फंसे होने की पुष्टि हुई। जिस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और अन्य फेरी करने वालों के बीच दहशत फैल गई। सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा घायल का फर्द बयान लेने के बाद अपराधियों की पहचान व तालाश में जुट गई है। घायल युवक की पहचान बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रफीक के पुत्र माडू के रूप में हुई है। घायल के सहयोगी ने बताया कि करीब 08 से 10 लोग महिसौड़ी स्थित किराए के मकान में रहकर गांव- गांव घूम कर फेरी का काम करते हैं। हमेशा की तरह माडू भी प्लास्टिक के सामान की फेरी करने अमरथ, संगथु, हरला होते हुए कुन्दरी गांव पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आया और मोबाइल छिनने लगा, जब माडू ने इसका विरोध किया तो माडू के पीठ में एक गोली करते हुए दोनों बाइक से फरार हो गया। फिलहाल बाइक सवार दोनों अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस घटना से गांव- गांव घूमकर फेरी करने वालों के बीच दहशत फैली हुई है, डर का माहौल बना हुआ है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन रेल प्रहरी में संदिग्ध पकड़ा गया...
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद डीसीएम से 2190 लीटर शराब जब्त एक गिरफ्तार..
#
आकाशीय बिजली का कहर खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत दो घायल..
#
चोरी छिनतई से दुमका बेहाल चेंबर ने एसपी से की अपराध रोकने की मांग, बढ़ते अपराध से व्यापारी परेशान....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
गांव में नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर गांव का नाम लिखने को लेकर विवाद,मारपीट से कई लोग घायल,पुलिस मौके पर पहुची.....
#
के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपी पंकज चौहान फरार
#
गया के नन्हे परमहंस का गजब टैलेंट, 2 मिनट में 118 रासायनिक तत्वों के नाम जुबानी
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...