Date: 07/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने क्या सड़क जाम

7/7/2026 2:01:04 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : बाघमारा के बरोरा थाना अंतर्गत मुराईडीह खोदो नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाघमारा थाना क्षेत्र के पाण्डेडीह निवासी बाइक सवार 32 वर्षीय अरविंद कुमार पाण्डेय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक प्राइवेट कंपनी के ट्रांसपोर्टर के अंतर्गत ड्राइवर के पद पर कार्यरत था और कंपनी के कार्य से बाइक पर सवार हो कर अपने घर लोट रहा था। इसी दरमियान बरोरा थाना अंतर्गत मुराईडीह खोदो नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना कि सूचना पाकर बरोरा पुलिस मौके पर पहुँची और घायल युवक को डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने हरिणा नेहरू चौक सड़क मार्ग को उचित मुवाब्जे और नियोजन कि मांग को लेकर जाम कर दिया। और साथ ही वाहन कि खोज कर उचित कार्यवाही कि मांग करने लगे है। घटना कि सूचना पा कर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू मौके पर पहुँच कर मामले जानकारी ली। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है,इसके पूर्व भी एक घटना हुई थी जिसमें प्रशासन द्वारा सड़क पर ब्रेकर लगाने को कहाँ गया था, लेकिन आभी तक नहीं लगा और आज एक और घटना घट गई। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि मृतक को सरकारी मुब्ज़ा दिलाया जा सके। फिलहाल मौके बाघमारा और बरोरा पुलिस दलबल के साथ मौजूद है और सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है, साथ ही मामले कि जाँच में जुट गई है।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट