Date: 07/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नोविज्ञान विषय में करियर की अपार संभावनाएं : प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित
7/7/2026 6:14:16 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
एम.एम. महिला कॉलेज, आरा के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा पीजी सेमेस्टर-3 (सत्र 2025–27) की छात्राओं ने पीजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2024–26) की छात्राओं के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, बर्सर सह इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब, डॉ. विजयश्री, श्रीमती वीनू, डॉ. अर्पणा, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. कायनात रिजवी तथा डॉ. कंचन कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना एवं स्वागत गीत के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मनोविज्ञान विषय रोजगार एवं सेवा दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण बन चुका है। इस क्षेत्र में काउंसलर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, बाल मनोवैज्ञानिक, शिक्षक, शोधकर्ता, कॉर्पोरेट, अस्पताल तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में करियर की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्राओं से निरंतर अध्ययन, कौशल विकास एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया। प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि जीवन में निरंतर ज्ञानार्जन ही सफलता का मूल मंत्र है। विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब ने छात्राओं को समय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही समय पर लिया गया सही निर्णय जीवन की दिशा बदल सकता है। डॉ. विजयश्री एवं डॉ. कायनात रिजवी ने नियमित कक्षाओं में उपस्थिति और अनुशासित अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। श्रीमती वीनू ने छात्र जीवन में अनुशासन को सफलता की पहली सीढ़ी बताया। डॉ. रश्मि गुप्ता ने सोहनलाल द्विवेदी की प्रेरणादायक कविता "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती" का प्रभावशाली पाठ कर छात्राओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया। डॉ. अर्पणा एवं डॉ. कंचन कुमारी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में सदैव सकारात्मक सोच एवं मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। समारोह में छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। पीजी सेमेस्टर-4 की छात्रा मानसी पांडे को "मिस फेयरवेल–2026" का खिताब प्रदान किया गया। वहीं दृष्टि कुमारी, चिंकी कुमारी, मानसी पांडे, शिखा पांडे, प्रिया मौर्या एवं नीरू कुमारी को शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम एवं विभागीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए "बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड" से सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब के करकमलों द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन खुशी कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निशा कुमारी ने प्रस्तुत किया। समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शोधार्थियों एवं छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एम.एम. महिला कॉलेज में मनाया वन महोत्सव, चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
#
ढुल्लू महतो का अरूप चटर्जी पर बड़ा हमला, प्रिंस खान से संबंध और रंगदारी के लगाए गंभीर आरोप
#
प्रिंस खान की धमकी पर माले का बड़ा कदम, सीएम के नाम पर सौंपा ज्ञापन
#
22 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
#
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मिली नई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘Governor’ के ट्रेलर ने मचाई सनसनी, मनोज बाजपेयी के दमदार रोल की हो रही तारीफ
#
दर्जनों घरों में पड़ी दरार, दहशत में लोग, घर खाली करने को हुए मजबूर
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे सरयू राय, BCCL को ठहराया दोषी
#
किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली भड़ास,कहा ...
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह