Date: 07/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली भड़ास,कहा ...
5/20/2026 4:30:29 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सदर प्रखंड में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य तरुण गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से कई वादे किए थे, लेकिन अब तक अधिकांश वादे पूरे नहीं किए गए हैं। किसानों को सिंचाई, खाद, बीज, बिजली और उचित समर्थन मूल्य जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मौके पर भाजपा नेताओं ने सरकार से किसानों के हित में जल्द ठोस कदम उठाने और लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। वक्ताओ ने कहा कि किसान आज आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। वहीं भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों को सिर्फ आश्वासन देने का काम कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर किसानों को किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन आक्रमक किया जायेगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक राज सिन्हा ने की बैठक, SIR अभियान पर भी बनी रणनीति
#
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही
#
राजस्थान-गुजरात को पीएम मोदी की विकास सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
#
कड़ी सुरक्षा के बीच गया पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नए आपराधिक कानून पर करेंगे अहम बैठक
#
रेल प्रबंधक तरुण हुरिया के साथ सांसद विद्युत बरण महतो की अहम बैठक, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली भड़ास,कहा ...
#
‘Governor’ के ट्रेलर ने मचाई सनसनी, मनोज बाजपेयी के दमदार रोल की हो रही तारीफ
#
दर्जनों घरों में पड़ी दरार, दहशत में लोग, घर खाली करने को हुए मजबूर
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे सरयू राय, BCCL को ठहराया दोषी