Date: 07/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रिंस खान की धमकी पर माले का बड़ा कदम, सीएम के नाम पर सौंपा ज्ञापन

7/7/2026 5:20:33 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : निरसा विधायक अरूप चटर्जी को गैगस्टर प्रिंस ख़ान द्वारा दी गयी धमकी को पार्टी ने अपनी प्रतिष्ठा पर ले लिया है। इसको लेकर भाकपा (माले) के प्रदेश कमेटी ने एक निर्देश जारी कर झारखंड के सभी प्रखंडों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने को कहा गया है। इसी कों लेकर आज भाकपा (माले) निरसा प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को ज्ञापन सौंपने का काम किया। पार्टी की ओर से  दिए गए पत्र में निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वारा दी गई धमकी का भी जिक्र है साथ ही यह कहा गया है की जब विधायक ने जब प्रेस सम्मेलन के माध्यम से सांसद के कमाई गई अकूट संपत्ति की जांच की मांग की और खुलासा किया कि प्रिंस खान के संरक्षण ढुल्लू महतो दे रहे हैं। धमकी के बाद अरूप चटर्जी द्वारा निरसा थाना में प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई। दिए गए पत्र में मुख्य रूप से विधायक अरूप चटर्जी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गयी है। 
जिसमें चार मुख्य बिंदुओं हैं।                                      
 
 कोयलांचल लाइव डेस्क