Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

‘Governor’ के ट्रेलर ने मचाई सनसनी, मनोज बाजपेयी के दमदार रोल की हो रही तारीफ

5/27/2026 3:44:15 PM IST

191
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म Governor का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। फिल्म की कहानी भारत के 1990–91 के आर्थिक संकट पर आधारित बताई जा रही है। ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक ईमानदार और सख्त RBI गवर्नर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने की कोशिश करता है। ट्रेलर में राजनीति, सिस्टम का दबाव और देश को बचाने की जंग को बेहद दमदार तरीके से दिखाया गया है। फिल्म की टैगलाइन “If I fail… India fails” लोगों को काफी पसंद आ रही है। फैंस सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी की एक्टिंग और फिल्म के गंभीर विषय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क