Date: 07/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
7/7/2026 6:14:16 PM IST
6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अपराध और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर लिट्टी चौक के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 275 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 51.81 ग्राम और अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 37 हजार 500 रुपये बताया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मो. शाहिद (32 वर्ष), निवासी मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी, बर्मामाइंस बताया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह खड़गपुर से ब्राउन शुगर लाकर बर्मामाइंस की एक महिला के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में इसकी बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग स्मार्टफोन भी जब्त किया है। इस मामले में सिदगोड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चेन्नई में पोटका के मजदूर की मौत, पत्नी ने किया मुआवजे की मांग
#
नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव कुएं से बरामद, परिवार में पसरा मातम
#
हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चार अन्य आरोपी गिरफ्तार
#
पुलिस ने गांजा और हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
#
भू-धसान से मची अफरा-तफरी, घरों में आई दरारें, सड़क पर उतरे ग्रामीण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘Governor’ के ट्रेलर ने मचाई सनसनी, मनोज बाजपेयी के दमदार रोल की हो रही तारीफ
#
दर्जनों घरों में पड़ी दरार, दहशत में लोग, घर खाली करने को हुए मजबूर
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे सरयू राय, BCCL को ठहराया दोषी
#
किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली भड़ास,कहा ...
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह