Date: 06/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस ने गांजा और हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

7/7/2026 5:20:33 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया जिले की डेल्हा थाना पुलिस ने अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध गांजा, हथियार तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर डेल्हा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध गांजा और हथियार बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की योजना थी। साथ ही बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। डेल्हा थाना पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट