Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों का हंगामा

7/9/2026 6:12:06 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित हरिहरपुर गांव के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान स्कूल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक को तत्काल स्कूल से हटाने तथा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा और उसके परिजनों के आरोपों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
# पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
# अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
# चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
# इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने आरोपी को मोतिहारी से दबोचा...