Date: 11/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन शिविर शुरू, उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
7/11/2026 12:12:39 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
मोक्ष की नगरी गया में बिहार विधानसभा के सभी विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राज्य के सभी विधायक मौजूद रहे। गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में 11 और 12 जुलाई को आयोजित इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के पहुंचने पर जिला प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पहली बार आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार विधानसभा के सभी विधायक भाग ले रहे हैं। बिहार विधानसभा की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नव-निर्वाचित और वर्तमान विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली, विधानसभा की नियमावली, विधायी प्रक्रियाओं तथा जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रश्नकाल, विधेयक निर्माण, समिति प्रणाली और संसदीय परंपराओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यक्रम को लेकर बिपार्ड परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बेटी के जन्मदिन पर मुखिया का बड़ा तोहफा, महादलित परिवारों के लिए दान की 18 कट्ठा जमीन
#
भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच तेज, माता-पिता पेश, भाई-भाभी ने मांगा समय
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'
#
INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, आत्मनिर्भर भारत को मिली नई ताकत, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अंचल में शनिवासरीय जनता दरबार आयोजित, निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
#
आशा भोसले का निधन देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संगीत प्रेमियो के लिए अत्यंत दुखद खबर है - राज सिन्हा
#
तेजस्वी यादव के आंख का बढ़ा पावर अब मोटा चश्मा की है आवश्यकता -ऋतुराज कुमार
#
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का किया खुलासा
#
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देशभर में कर रही है नौटंकी -अवधेश सिंह