Date: 12/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 'पन्ना' किया बरामद, 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई कीमत
7/12/2026 12:55:10 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 1.095 किलोग्राम पन्ना (Emerald) के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद पन्ना की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास कुछ लोग बहुमूल्य रत्न की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर, सिंधेश्वर कालिंदी और सोहेलाशिष मंगराज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 1095 ग्राम पन्ना, दो मोटरसाइकिल, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 35/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, भारतीय वन अधिनियम, पुरावशेष तथा बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम और खान एवं खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनय पातर के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल बरामद पन्ना की जांच और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल
#
पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
#
जमशेदपुर में युवक पर तलवार से हमला, बच्चे को बचाने के दौरान...
#
स्मैक और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने नाटकीय ढंग से दबोचा
#
चाइना मार्केट में हुई चोरी, दो महिलाएं रंगे हाथ गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नशे के खिलाप पुलिस ने की बड़ी करवाई ,3 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
#
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देशभर में कर रही है नौटंकी -अवधेश सिंह
#
स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी और उनके समर्थकों के खिलाफ पत्रकारों ने खोला मोर्चा
#
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया छात्र, सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
#
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की अधिकारियो के साथ बैठक,अवैध खनिज परिवहन पर...