Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
7/12/2026 5:26:26 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: गया पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कई संगीन मामलों में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में इनामी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टिंकू सिंह परैया थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह, निवासी ईश्वर सिंह, थाना मुफस्सिल, जिला गया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। उसकी संलिप्तता न्यू अबगिला पहाड़तल्ली फायरिंग कांड में भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। गया पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
NIA टीम.पहुंची धनबाद , प्रिंस खान का पाकिस्तान कनेक्शन और रंगदारी नेटवर्क की जांच में जुटा NIA
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
गया में ‘पुलिस दीदी’ का दमदार एक्शन, 70 बाइक-स्कूटी से हॉटस्पॉट पर होगी महिला सुरक्षा की निगरानी!
#
CNG पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
थार की टक्कर से टोटो सवार दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने किया तोड़फोड़
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 271 अंक नीचे खुला
#
पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार