Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की अधिकारियो के साथ बैठक,अवैध खनिज परिवहन पर...

4/4/2026 12:17:16 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ कहा है कि व्यवस्था में पारदर्शिता लाकर लूट की संस्कृति पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सख्ती से कुछ लोगों की परेशानी बढ़ी है, लेकिन आम जनता अच्छे काम करने वालों के साथ है।शुक्रवार देर शाम संग्रहालय सभागार में आयोजित बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शहर के बुद्धिजीवियों के साथ विकास और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में एसपी सैयद इमरान मसूद और अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं महापौर कुमकुम देवी और भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में शहर की प्रमुख समस्याओं—पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और खुले में मांस-मछली की बिक्री—को लेकर भी चर्चा हुई। इन मुद्दों पर नगर आयुक्त को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे वाहनों पर इतनी कड़ी कार्रवाई होगी कि वे दोबारा सड़क पर नजर नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में ओवरलोडिंग पर लगभग रोक लग चुकी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समस्याओं का समाधान स्थायी होना चाहिए । प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।  हम सिस्टम को पारदर्शी बनाएंगे… लूट की संस्कृति पर अंकुश लगाया जाएगा… जनता अच्छे काम करने वालों के साथ है। उपमुख्यमंत्री आज भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लगें जिसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।   
 
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट