Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फॉर्च्यून इंडिया की टॉप-100 पावरफुल महिलाओं में नीता अंबानी नंबर-1, बेटी ईशा अंबानी 7वें स्थान पर
7/12/2026 1:15:27 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की 'मोस्ट पावरफुल वुमन 2026' की टॉप-100 सूची में पहला स्थान मिला है। यह सम्मान उन्हें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक योगदान और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।
रिलायंस फाउंडेशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नीता अंबानी के नेतृत्व में फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में काम करते हुए 10 करोड़ से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। इनमें 2.9 करोड़ से अधिक बच्चे भी शामिल हैं। सम्मान मिलने के बाद नीता अंबानी ने कहा कि "लीडरशिप को करुणा, समावेश और सशक्तिकरण से परिभाषित किया जाना चाहिए। मेरे लिए सच्ची शक्ति दूसरों को सशक्त बनाने में है। भारत को दया, सहानुभूति और सभी जीवों के प्रति सम्मान पर आधारित 'सॉफ्ट पावर' की जरूरत है।" उन्होंने लड़कियों के सशक्तिकरण को देश के विकास की मजबूत नींव बताया। इससे पहले 3 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टैम्पा शहर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। फॉर्च्यून इंडिया की सूची में रोशनी नाडार मल्होत्रा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि शोभना कामिनेनी, संगीता रेड्डी, प्रीथा रेड्डी और सुनीता रेड्डी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस सूची में सातवें स्थान पर रही हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरकार का बड़ा कदम, मरीन एक्सपोर्ट ज़ोन से बढ़ेगा निर्यात और तटीय क्षेत्रों में रोजगार
#
तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया रहा स्थिर
#
ASUS का AI धमाका! नए AI लैपटॉप और 300 इंच स्क्रीन वाला प्रोजेक्टर लॉन्च
#
LPG, पेट्रोल-डीजल और ATF को लेकर राहत, 1 जुलाई से बदले नियमों का दिखेगा असर
#
HDFC Bank शेयर में आया उछाल, 800 के पार पहुंचा भाव, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, दो सगे भाई गंगा में डूबे ,एक का मिला शव,दूसरे की तलाश जारी ...
#
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत, एसपी ने दिए बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट
#
मंच से अधिकारी के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक का विडिओ हुआ वायरल ,छिड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस
#
नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न