Date: 13/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अचानक सड़क पर पहुंचे हाथी, लोगों में मची अफरा-तफरी
7/16/2026 12:51:50 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के चाकुलिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हाथियों का एक झुंड अचानक मुख्य सड़क पर आ गया। हाथियों की वजह से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। चाकुलिया-माटिहाना मुख्य मार्ग पर भूतिया पंचायत के गड़गड़िया गांव के समीप अचानक हाथियों का झुंड सड़क पर पहुंच गया। हाथियों को सड़क पर देखकर वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झुंड में तीन वयस्क हाथी और एक शावक शामिल था। सड़क पर हाथियों की मौजूदगी से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए शोर मचाया, जिसके बाद हाथियों का झुंड धीरे-धीरे पास के जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो सका। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। अधिकारियों ने लोगों से हाथियों के झुंड के पास न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
#
SIR कर्मी बन महिला को बनाया बंधक, लूटा आभूषण ,पुलिस ने किया खुलासा
#
महिला को कोयला चोर कहकर CISF पर पीटने का लगा आरोप, ग्रामीणों का हंगामा,CISF जवानों पर हमला और फायरिंग का दावा................
#
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, नेटवर्क से जुड़े तस्करो की तलाश जारी....
#
आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों द्वारा प्रोमशन पार्टी में गॉर्ड की बंदूक़ से की 6 राउंड हर्ष फायरिंग ,मची हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘Mirzapur: The Movie’ का बढ़ा बज, नए पोस्टर्स के बाद आज ट्रेलर का इंतजार खत्म
#
सम्राट चौधरी के समर्थन में उतरे जीतन राम मांझी, बोले- सीएम को हटाने की रची जा रही साजिश
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची
#
अर्जेंटीना सेमीफाइनल में, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर इंग्लैंड से भिड़ंत तय