Date: 13/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला को कोयला चोर कहकर CISF पर पीटने का लगा आरोप, ग्रामीणों का हंगामा,CISF जवानों पर हमला और फायरिंग का दावा................
9/13/2026 2:25:33 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद के निरसा में
आज
सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। आरोप है कि निरसा ईसीएल के चापापुर ओसीपी के पास सड़क से गुजर रही एक महिला को कोयला चोर कहकर सीआईएसएफ जवानों ने बेरहमी से पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर पहुंचकर सीआईएसएफ की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। देखते ही देखते ग्रामीणों और जवानों के बीच झड़प शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सीआईएसएफ जवानों ने महिला के साथ मारपीट की, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जवानों पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का भी आरोप लगाया है। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान सीआईएसएफ जवानों की ओर से फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण और अधिक आक्रोशित हो गए और जवानों को घेर लिया। घटना के बाद चापापुर ओसीपी के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं। ग्रामीण घायल महिला के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव प्रोजेक्ट के पास स्थित है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों को कोयला चोरी के शक में पीटना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीआईएसएफ कोयला चोरी रोकने में विफल है। उनका कहना है कि यदि कोयला चोरी हो रही है तो माइंस में कार्रवाई की जाए, लेकिन सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाया जाए। फिलहाल, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीण घायल महिला के इलाज और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, फायरिंग और मारपीट के आरोपों पर सीआईएसएफ का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
#
SIR कर्मी बन महिला को बनाया बंधक, लूटा आभूषण ,पुलिस ने किया खुलासा
#
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, नेटवर्क से जुड़े तस्करो की तलाश जारी....
#
आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों द्वारा प्रोमशन पार्टी में गॉर्ड की बंदूक़ से की 6 राउंड हर्ष फायरिंग ,मची हड़कंप
#
कदमा में पुलिस का डबल एक्शन, चोरी और जानलेवा हमले के मामलों का खुलासा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘Mirzapur: The Movie’ का बढ़ा बज, नए पोस्टर्स के बाद आज ट्रेलर का इंतजार खत्म
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
सम्राट चौधरी के समर्थन में उतरे जीतन राम मांझी, बोले- सीएम को हटाने की रची जा रही साजिश
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची