Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के टीम ने सफल रेस्क्यू कर बच्चे को बचाया, गांव में खुशी का माहौल 
 

7/17/2026 12:31:56 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :- एक बार फिर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के प्रयास ने बच्चे को नई जीवन देने का काम किया है। आपको बताते चलें कि गया जी जिले के फतेहपुर प्रखंड के रंगून नगर में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक हादसे का सुखद अंत तब हुआ, जब 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष कुमार को करीब सात घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने पूरी सतर्कता और तकनीकी दक्षता के साथ चलाया। बच्चे को बाहर निकालते ही प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर भेजा गया, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच की गई। पीयूष के सुरक्षित बाहर आने की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6:28 बजे पीयूष खेलते समय नल-जल योजना के लिए खोदे गए खुले बोरवेल में गिर गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आइ  और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मौके पर वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, अंचलाधिकारी अमित सिंह, बीडीओ शशि भूषण साहू समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्थिति को संभाला एवं सफल रेस्क्यू के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पूरी प्रशासनिक टीम के साहस, धैर्य और समर्पण की क्षेत्रभर में सराहना की जारही है।
 
Gaya से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
# कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
 

#
उपायुक्त की अध्यक्षता में  समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....

# श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....