Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....

10/5/2026 5:48:28 PM IST

57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिले के सरैया बाजार में सामने आया है एक ऐसा मामला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। नोनिया टोली में एक बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल है। वहीं, दूसरी बकरी ने सामान्य रूप से एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बिहार के सरैया बाजार स्थित नोनिया टोली में रविवार को एक अनोखी घटना चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां एक बकरी ने कथित तौर पर पाड़े को जन्म दिया, जबकि दूसरी बकरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बकरी के पाड़ा जन्म देने की बात सामने आते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
हालांकि, बकरी द्वारा पाड़े को जन्म देने के दावे की वैज्ञानिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर पशुपालक और स्थानीय लोग भी हैरान हैं। घटना ने पूरे सरैया बाजार में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
फिलहाल, बकरी के कथित तौर पर पाड़ा जन्म देने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पशु चिकित्सक इस घटना को लेकर क्या जानकारी देते हैं।
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

# कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
 

#
उपायुक्त की अध्यक्षता में  समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....

# श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
# बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....