Date: 27/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राज्यपाल के जाते ही छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा
7/17/2026 2:35:02 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Arra :
आरा में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अता हसनैन के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से रवाना होने के तुरंत बाद छात्र-छात्राओं और छात्र संघ के सदस्यों ने कुलपति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति विरोधी नारे लगाए और कुलाधिपति को काला झंडा दिखाने की भी कोशिश की। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।राज्यपाल सह कुलाधिपति अता हसनैन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन उनके रवाना होते ही विश्वविद्यालय परिसर का माहौल बदल गया।छात्र संघ और कई छात्र-छात्राओं ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कुलाधिपति के काफिले को काला झंडा दिखाने का प्रयास भी किया। हालांकि पहले से मौजूद पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद छात्रों का विरोध जारी रहा और कुछ देर तक परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
#
विश्वविद्यालय कर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम दिन परीक्षा के बाद मिला प्रमाणपत्र.....
#
गजलीटांड़ खान हादसे की 32वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को CMD ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की मांगों पर CMD का भरोसा, किया बड़ा ऐलान !
#
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम राजेश कुमार पहुंचे गया, पूर्वजों संग नेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए किया पिंडदान !
#
आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोहम्मद साह के जन्म उत्सव पर निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
#
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया गहरा शोक
#
दर्दनाक हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा
#
राजविला परिवार की शिक्षा में शानदार सफलता, BPSC में चयन से रचा इतिहास
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग