Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....

9/26/2026 2:04:32 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिले में चक्रवाती तूफान के असर के कारण लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं आरा शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था भी बाधित हो गई। आरा के विद्या भवन और रेडक्रॉस सोसाइटी मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिर गया, जिसके कारण कई घंटे तक बिजली सेवा प्रभावित रही। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन भी बाधित हुआ और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। आरा शहर में शनिवार को लगातार बारिश के बीच कई इलाकों में पेड़ और डालियां गिरने की सूचना सामने आई। विद्या भवन से रेडक्रॉस सोसाइटी जाने वाले मुख्य मार्ग पर बड़ा पेड़ गिरने से सड़क का एक हिस्सा बाधित हो गया। पेड़ के बिजली के तार पर गिरने के कारण आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
बारिश के बीच बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान आरा शहर में बिजली व्यवस्था अक्सर प्रभावित होती है। पेड़ों की नियमित छंटाई और कमजोर पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में यूकेलिप्टस समेत पुराने और ऊंचे पेड़ मौजूद हैं। तेज हवा और बारिश के दौरान इन पेड़ों की शाखाएं टूटने या पेड़ गिरने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी वन विभाग और जिला प्रशासन से कमजोर एवं खतरनाक पेड़ों को हटाने तथा उनकी जगह नए पौधे लगाने की मांग की जाती रही है। लोगों की मांग है कि वन विभाग, नगर निगम और बिजली विभाग आपसी समन्वय बनाकर शहर में सड़कों एवं बिजली लाइनों के आसपास मौजूद कमजोर और खतरनाक पेड़ों का सर्वे कराएं। जरूरत के अनुसार उनकी छंटाई या सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
फिलहाल लगातार बारिश के बीच आरा में बिजली और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
 
 


सम्बंधित खबरें

# बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
#
विश्वविद्यालय कर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम दिन परीक्षा के बाद मिला प्रमाणपत्र.....
 

# गजलीटांड़ खान हादसे की 32वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को CMD ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की मांगों पर CMD का भरोसा, किया बड़ा ऐलान ! 
# ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम राजेश कुमार पहुंचे गया, पूर्वजों संग नेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए किया पिंडदान !
# गया के देवघाट पर उमड़ा पिंडदानियों का सैलाब, बारिश में भी जारी रहा पिंडदान-तर्पण; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम....