Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्वविद्यालय कर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम दिन परीक्षा के बाद मिला प्रमाणपत्र.....
9/26/2026 4:20:23 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: बिहार लोक भवन के तत्वावधान में विश्वविद्यालय कर्मियों के लिए आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 21 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय कर्मियों के कार्यों में दक्षता बढ़ाने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं की बेहतर समझ विकसित करने तथा कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार लोक भवन के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) श्री दीपक कुमार सिंह ने की। छह दिनों तक चयनित विश्वविद्यालय कर्मियों को विभिन्न विषयों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े आवश्यक पहलुओं, प्रशासनिक दायित्वों और कार्यों के बेहतर निष्पादन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन चयनित कर्मियों की परीक्षा भी आयोजित की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी और विषयों की समझ का आकलन परीक्षा के माध्यम से किया गया। परीक्षा में कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी चयनित कर्मियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद कर्मियों में उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने कार्यस्थल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। छह दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के साथ विश्वविद्यालय कर्मियों के क्षमता विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल पूरी हुई। कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी एवं चयनित विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
#
गजलीटांड़ खान हादसे की 32वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को CMD ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की मांगों पर CMD का भरोसा, किया बड़ा ऐलान !
#
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम राजेश कुमार पहुंचे गया, पूर्वजों संग नेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए किया पिंडदान !
#
आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
गया के देवघाट पर उमड़ा पिंडदानियों का सैलाब, बारिश में भी जारी रहा पिंडदान-तर्पण; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस टीम पर पथराव, सुतली बम से हमला; ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान बवाल
#
चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
#
दिवार तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल ,मामला पहुंचा पुलिस के पास
#
मुंगेर सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'