Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर परसुडीह थाना का घेराव
7/17/2026 3:33:36 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर में एलबीएसएम कॉलेज के एक छात्र पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को परसुडीह थाना परिसर में छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में सुस्ती बरतने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। एलबीएसएम कॉलेज के छात्र शुक्रा हो पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को परसुडीह थाना परिसर आंदोलन का केंद्र बन गया। बड़ी संख्या में छात्र, ग्रामीण और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि थाना पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती है तो छात्र और ग्रामीण मिलकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज करेंगे। घायल छात्र शुक्रा हो ने बताया कि बीते बुधवार रात करीब 10 बजे वह अस्पताल से खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान परसुडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा मैदान मोड़ के पास बाइक से आए चार से पांच युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने लाठी, लोहे की चेन और अन्य हथियारों से उनके सिर, हाथ और कमर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रा हो का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने छात्रावास परिसर में एक युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उन्हें आशंका है कि उसी घटना का बदला लेने की नीयत से उन पर हमला कराया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परसुडीह थाना में लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ जाएगा। उनका कहना था कि एक छात्र पर खुलेआम जानलेवा हमला होना बेहद गंभीर मामला है और पुलिस को बिना किसी पक्षपात के जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र, ग्रामीण और सामाजिक संगठन मिलकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सिर कटी युवती की हत्या का हुआ खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश,चार गिरफ्तार............
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
#
राजधानी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने एक युवती को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया
#
आरा-बक्सर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,मौके पर आपहुंचि पुलिस
#
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह है सतर्क
#
इलाज के बाद महिला की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग