Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लगातार बारिश से उफान पर अजय नदी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
7/21/2026 3:27:41 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
जिले में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब अजय नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। देवघर और जामताड़ा के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के कारण अजय नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले तक लगभग सूखी नजर आने वाली नदी अब तेज बहाव के साथ लबालब बह रही है। सेंट्रल वाटर कमीशन के अधिकारियों के अनुसार, अगर अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रही तो अजय नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों और नदी पार करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में नदी पार करने की कोशिश न करें और नदी के किनारे अनावश्यक भीड़ न लगाएं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से हादसे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि महज चार दिन पहले तक अजय नदी लगभग सूखी नजर आ रही थी, लेकिन लगातार बारिश के बाद नदी में तेजी से पानी बढ़ा है और बहाव भी काफी तेज हो गया है। इसे देखते हुए आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मौसम विभाग तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमुई मड़वा पहाड़ कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी थी गोली,कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा...
#
भोजपुर जिले के सिन्हा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 308.68 लीटर विदेशी शराब बरा......
#
22 साल पहले गैंग्सटर फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में आया बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार.......
#
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धनबाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में ,कई थानों में मामले दर्ज....
#
अपराध नियंत्रण को लेकर देर रात तक सड़कों पर एसएसपी, बाइक से किया शहर का औचक निरीक्षण.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लगातार बारिश से उफान पर अजय नदी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
#
फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव पर ICC अलर्ट, समिति गठन का ऐलान
#
रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल PRISM लॉन्च, अब FIR से फाइनल रिपोर्ट तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
#
अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद