Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
7/21/2026 3:27:41 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
शहर के जीबी रोड स्थित प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही डाकघर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी शमीम अहमद पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरे परिसर को खाली कराकर सुरक्षा जांच शुरू की। डाकघर के विभिन्न हिस्सों, पार्सल सेक्शन, काउंटर एरिया, संदिग्ध सामान और पासपोर्ट सेवा केंद्र के कमरों की मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्तों की मदद से गहन तलाशी ली गई।
वरीय डाकपाल प्रणव कुमार झा ने बताया कि अज्ञात ई-मेल आईडी से भेजे गए संदेश में डाकघर परिसर और पासपोर्ट कार्यालय में बम लगाए जाने की बात कही गई थी। ई-मेल में किसी भी समय विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया। पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी है। धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
#
11 महीने बाद फिर उठे सवाल विशाल-यश की मौत की दोबारा जांच की मांग
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
पुलिस का फायरिंग टेस्ट शुरू, डीसी-एसएसपी ने साधा निशाने पर सटीक वार ,2586 पुलिसकर्मी लेंगे हिस्सा..........
#
डैम में बड़ा हुआ हादसा, दो बच्चे डूबे; पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
#
नगर परिषद कार्यालय के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल
#
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में बारिश और आंधी-तूफान के आसार