Date: 11/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डैम में बड़ा हुआ हादसा, दो बच्चे डूबे; पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

7/4/2026 5:18:26 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान दो बच्चे डैम में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक एक युवक का शव बरामद कर लिया गया जिसकी पहचान आदित्यपुर एस टाईप निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे के विषय में बताया जा रहा है कि उसका नाम उत्सव कुमार 15 वर्ष है जो कल्पनापुरी का रहनेवाला है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे जिनके रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि दोनों बच्चे इतनी दूर कैसे पहुंच गए।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट