Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...  

9/9/2026 12:21:37 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara  : ​बाघमारा के सिजुआ 10 नंबर इलाके में हुए भू-धंसान हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद उग्र परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे के शव को एम्बुलेंस में रखकर बीसीसीएल एरिया-5 महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। ​घटना के विरोध में परिजनों और आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुखद हादसा हुआ है। धरने पर बैठे लोग पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा, परिवार के सदस्य को रोजगार और क्षेत्र के असुरक्षित घरों के समुचित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। ​इस आंदोलन को कांग्रेस नेता अशोक प्रकाश लाल ने भी अपना खुला समर्थन दिया है और वे भी प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठे हुये है। उन्होंने प्रबंधन से तत्काल पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा देने की मांग की। गौरतलब है कि इस हादसे के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते दिन भी सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया था। ​मौके पर तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआईएसएफ बल भी मौके पर तैयनात है। वही घटना को लेकर मृतक के पिता ने बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल,सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती और मुदिडीह के पीओ संतोष कुमार चौधरी के खिलाफ जोगता थाना में गैर इरादतन हत्या का लिखित शिकायत देकर कार्यवाही करने की मांग की हैं।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट