Date: 24/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्व. बिंदी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की
7/23/2026 5:20:31 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जिला परिषद परिसर में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय बिंदी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला परिषद परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि आज स्वर्गीय बिंदी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का बड़ी संख्या में उपस्थित होना उनके प्रति लोगों के प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सभी लोग समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएं। मनोरमा देवी ने कहा कि स्व. बिंदी प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया। जिला परिषद के उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई गांवों के विकास और समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उनके निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई, लेकिन उनकी सेवा और संघर्ष की यादें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से उन्हें बेलागंज की जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जब भी जिला परिषद के सदस्यों और पुराने साथियों से मुलाकात होती है या स्व. बिंदी प्रसाद यादव की तस्वीर देखती हैं, तो उनकी यादें ताजा हो जाती हैं। अंत में उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए समाज की सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। वही बेलागंज विधायक का के बेटे रॉकी यादव ने कहा कि हां आज मेरे पिताजी के पुण्यतिथि मनाई जारी उनके चाहने वाले लोग यहां आए हैं और उनके प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़कर श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं वहीं छात्रा के प्रकरण पर पूछे जाने पर रॉकी यादव ने कहा कि यह सब आते रहते हैं और होते रहता है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अचानक सैकड़ो छात्र झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
#
दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के विरोध में जामताड़ा में JMM का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
#
जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलायें बानी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
#
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस OBC मोर्चा का आक्रोश मार्च, PM मोदी का पुतला फूंका
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
IPL 2026: RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
'गदर 3' पर बड़ा अपडेट, फिर गूंजेगा तारा सिंह का दमदार अंदाज़, 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग
#
बकाया रुपये के विवाद ने पकड़ा तूल ,दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,वीडियो हुआ वायरल
#
पुलिस की जनता दरबार में सबसे अधिक महिला सुरक्षा,भूमि विवाद की शिकायते आई सामने ,एसपी ने दिया अधिकारियो को दिया निर्देश