Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के विरोध में जामताड़ा में JMM का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
7/23/2026 5:20:31 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
दिल्ली में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने गुरुवार को जामताड़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की और इंद्रा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जेएमएम जिला कार्यालय से निकली विरोध रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए इंद्रा चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में जेएमएम जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और कई छात्र घायल हुए। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। नरेंद्र मुर्मू ने कहा, "प्रधानमंत्री 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की बात करते हैं, लेकिन आज बेटियों और छात्रों पर अत्याचार हो रहा है। छात्रों के आंदोलन पर लाठीचार्ज और गोली चलाने जैसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका कड़ा विरोध करता है।" जेएमएम नेताओं ने मांग की कि छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की भी मांग उठाई।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अचानक सैकड़ो छात्र झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
#
जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलायें बानी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
#
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस OBC मोर्चा का आक्रोश मार्च, PM मोदी का पुतला फूंका
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
#
पेपर लीक और छात्र दमन के विरोध में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
'गदर 3' पर बड़ा अपडेट, फिर गूंजेगा तारा सिंह का दमदार अंदाज़, 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग
#
चार-पांच साल से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर नगर निगम का शिकंजा, हटिया मार्केट की 4 दुकानें सील
#
मोबाइल विवाद को लेकर 13 वर्षीय ने उठाया बड़ा कदम ,युवक की स्थिति गंभीर