Date: 23/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस OBC मोर्चा का आक्रोश मार्च, PM मोदी का पुतला फूंका

7/23/2026 5:20:31 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : नीट परीक्षा का पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज और पुलिस कि बर्बरता एवं सरकार के उदासीन रवैए के विरोध मे कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ने मुंगेर कि सड़कों पर निकाला आक्रोश मार्च और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। नीट परीक्षा का पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज और पुलिस कि बर्बरता एवं सरकार के उदासीन रवैए को लेकर आज पूरे देश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है इस कड़ी मे मुंगेर जिला मे कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश मंडल के नेतृत्व मे कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरागांधी चौक से एक आक्रोश मार्च निकाला गया जो शहर मुख्य चौक चौराहों से होते हुए राजीव गांधी चौक पर पहुंचा और एक सभा में तब्दील हो गया, जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सभा कि समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट